Milk for Skin Benefits: बस जान लें कच्चे दूध और चंदन का इस्तेमाल का सही तरीका, बाख जाएगा जेब का खर्चा

Milk for Skin Benefits: जैसा की अभी आपको पता है बारिश का मौषम चल रहा है और ऐसे में स्किन पर चिपचिपापन ज्यादा महसूस हो रहा है जिसके कारण चेहरे की स्किन पर ग्लो को रख पाना थोड़ा मुश्किल काम लग रहा है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको Tips to Glowing Skin में आपको घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं जिससे की आप अपने चेहरे पर बिना हजारों रूपए खर्च किए ही अच्छा निखार प्राप्त कर सकते हैं|

चेहरे पर प्राकृतिक तरीके से निखार लाने के लिए आप अपने चेहरे पर कच्चे दूध और चंदन के पाउडर के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो प्राकृतिक तौर पर आपके चेहरे पर निखार प्रदान करेगा साथ ही ऑयली स्किन से भी बचाएगा|

कच्चा दूध (raw milk for skin benefits) को पीने के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना गया है| बहुत से लोग कच्चे दूध का इस्तेमाल चेहरे पर निखार प्राप्त करने और रुखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए करते हैं|

कच्चा दूध (milk for skin benefits)चेहरे पर नमी प्रदान करने में भी मदद कर्ता है| यह स्किन को साफ़ रखता है और तेल और दूसरी गंदगी को चेहरे से हटाने में मदद करता है|

कच्चे दूध के अंदर लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो की चेहरे की स्किन को हल्का और चमकदार बनाता है| यह चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करता है और स्किन को टोन करता है|

चंदन (benefits of chandan powder for skin)के अंदर बहुत अच्छी खुशबु आती है जो आपके मूड को फ्रेश कर देती है| लेकिन खुशबु के अलावा भी चंदन गुणों की खान है| इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लामेंटरी गुण स्किन की सुजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं|

चंदन स्किन को ठंडक प्रदान करता है और साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी-सेप्टिक गुण त्वचा को कई प्रकार के संक्रमण से बचाते हैं| चंदन के पाउडर का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसादनो में किया जाता है|

चंदन के पाउडर के फेस-पेक मार्किट में बहुत ज्यादा बिकते हैं| इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको चंदन पाउडर और कच्चे दूध का इस्तेमाल चेहरे की ग्लोविंग स्किन (Tips to Glowing Skin) के लिए कैसे करते हैं इसके बारे में बताने वाले हैं|

चंदन और कच्चे दूध का पेस ऐसे करें तैयार

  • 1 या 2 चम्मच (अपनी सुविधानुसार) चंदन पाउडर लीजिए और इसमें कच्चा दूध दो से तीन चम्मच मिलाइए| दूध इतना लें की ये पेस्ट गाढ़ा हों ज्यादा मात्रा में ना लें
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें|
  • अब इस बनाए हुए पेस्ट को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और इसे कुछ समय के लिए लगा रहने दें|
  • इसे गुनगुने पानी से धोकर हल्के हाथों से चेहरे को थपथापाएं और चेहरे को सुखा लें|
  • कच्चे दूध और चंदन के पाउडर के इस पेस्ट का आप सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं|

चंदन और कच्चे दूध का फेस मास्क ऐसे करें तैयार

  • एक या दो चम्मच चंदन पाउडर के अंदर थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें|
  • इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह चेहरे पर लगा लें|
  • इस मास्क को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें|
  • 15 से 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें|
  • यह फेस मास्क चेहरे पर ताजगी और निखार दोनों प्रदान करेगा|

नोट: इस पोस्ट में मैंने आपको कच्चे दूध और चंदन के पाउडर का पेस्ट और मास्क बनाकर चेहरे पर लगाने के लिए बताया है| यह पोस्ट हमने अपने अनुभव और घरेलू नुस्खों के आधार पर लिखी है| हेल्थ से जुड़ी आप कोई भी जानकारी कहीं भी पढ़ें तो इसे अपनाने से पहले इसकी जाँच करेलें और इस बारे में एक्सपर्ट से सलाह जरुर लें|

निष्कर्ष

आज की इस पोस्ट Milk for Skin Benefitsके अंदर आपको कच्चे दूध और चंदन के पाउडर का इस्तेमाल सौन्दर्य निखार में कैसे करते हैं इसके बारे में बताया है| उम्मीद है आपको आज की ये जानकारी पसंद आई होगी| ऐसी ही नई नई अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें|

Leave a Comment