World Hepatitis Day 2024: हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जो हमारे लीवर को ख़राब कर देती है, और हमें बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है| लीवर की इस बीमारी से बचाव के लिए और इसके बारे में लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए हर साल 28 जुलाई को World Hepatitis Day (विश्व हेपेटाइटिस दिवस) को मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरूक किया जा सके|
आपकी अच्छी सेहत के लिए आज हम भी आपको इस बीमारी के बारे में जानकारी, इसके लक्षण और इसके रोकथाम के उपाय के बारे में बताएँगे ताकि आप स्वस्थ रहे और एक अच्छी लाइफ को एंजॉय करें|
Table of Contents
हेपेटाइटिस क्या होता है – What is Hepatitis?
यह एक संक्रामक बीमारी है जो लीवर के काम करने की कैपेसिटी को कम कर देती है और उसमें खराबी पैदा कर देती है| आप जानते हैं लीवर (Liver) हमारे शारीर का सबसे important पार्ट जो शरीर के अंदर पाचनक्रिया क्रिया में तो important role करता ही है, साथ ही ये शरीर में ग्लाइकोजन शर्करा को स्टोर करके शरीर के अंदर एनर्जी पैदा करता है, और खून की सफाई करने का काम भी करता है|
यह भी देखें: Heart Attack Symptoms in Hindi: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत
Types of Hepatitis(World Hepatitis Day) – हेपेटाइटिस के प्रकार
हेपेटाइटिस के मुख्य तौर पर पाँच प्रक्कर होते हैं, हेपेटाइटिस ए( Hepatitis A), हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B), हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C), हेपेटाइटिस डी (Hepatitis D), हेपेटाइटिस ई (Hepatitis E) इनमें मुख्य रूप से हेपेटाइटिस बी और सी दोनों खतरनाक बीमारी होती है|
हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) के कारण, लक्षण और बचने के उपाय
शुरूआती दौर में इस बीमारी के लक्षण ज्यादातर पता नहीं चल पाते हैं, क्यूंकि ये कम तकलीफ दायक होती है जिसे व्यक्ति इग्नोर कर देता है और धीरे धीरे ये शरीर में बढ़ती जाती है| इस बीमारी के कुछ साधारण से लक्षण देखें जा सकते हैं जो इस प्रकार है-
- पेट में हल्का-हल्का दर्द और भारीपन महसूस होना|
- शरीर में थकान ज्यादा होने लगना और कमजोरी का महसूस होना|
- बार बार बुखार का आना और सेहत का सही नहीं होना|
- पेशाब में पीलेपन का होना|
- आँखों का रंग भूरा या फिर बैंगनी हो जाना|
हेपेटाइटिस ए का उपचार/ बचने के उपाय – Preventation of Hepatitis – Aइस बीमारी का समय पर उपचार कर लेना बहुत अच्छा है क्यूंकि की ये बीमारी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है| आइए हम आपको हेपेटाइटिस ए के बचने के उपार और किन किन तरीकों से इससे बचा जा सकता है, इसके बारे में बताते हैं|
- अपने शरीर को आराम दें|
- पानी ज्यादा पीएं|
- पौष्टिक खाना लें जो आपके लीवर को healthy रखे|
- अपने चिकित्सक से परामर्श लें|
हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) के कारण, लक्षण और बचने के उपाय
हेपेटाइटिस बी वायरस (बीएचवी) भी एक संक्रामक बीमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के खून, तरल पदार्थ, या किसी दूसरे तरीके से संपर्क में आने से फ़ैल सकती है|
हेपेटाइटिस बी के लक्षण – Symptoms of Hepatitis Bइस बीमारी के बारे में पता लगाना कई बार मुश्किल होता है क्यूंकि इसे दूसरी बीमारियों के साथ भी जोड़ कर देख लिया जाता है, यह (HCV) वायरस के कारण फैलता है|लेकिन हम आपको इसके कुछ लक्षण(symptoms) के बारे में बता रहे हैं|
- तेज बुखार आना और ठण्ड लगना|
- बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी का होना|
- पेट में दर्द रहना और सुजन का आना|
- आँखों के रंग का पीला दिखाई देना|
- शरीर में खून की कमी होना और नए खून का वापस ना बनना|
- खून के अंदर प्लेटलेट्स का कम हो जाना|
हेपेटाइटिस बी का उपचार और रोक थाम के उपार
- सबसे पहले अपने डॉक्टर से मिलें और इसका ईलाज करवाएं|
- Low Fat (कम वसायुक्त) खाना खाना|
- ऑयली और फास्ट फ़ूड को अवॉयड करना|
- साफ़ पानी का इस्तेमाल करें और अगर हो सके तो पानी को उबालकर और छानकर पीएं|
- हेपेटाइटिस बी का टिका लगवाएं|
हेपेटाइटिस सी के लक्षण – Symptoms of Hepatitis C
Hepatitis C के symptoms व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का असर डालते हैं| इसलिए इस रोग के लक्षणों को पहचानना बहुत जरुरी है|आइए देखते हैं इसके मुख्य लक्षण कौन कौन से हैं –
- सर्दी लगकर बुखार का आना और बदन का बहुत तेज दर्द करना|
- पेट में दर्द और सुजन का होना भी इसका लक्षण है|
- आँखों के रंग और तवचा का पीला होना|
- पेशाब का पीला आना|
हेपेटाइटिस सी का उपचार और बचने के उपाय
हेपेटाइटिस बी और सी दोनों ही लीवर के लिए घातक बीमारी है इसलिए इसके लक्षणों को पचान कर तुरंत इसका ईलाज करवाएं|
- अपनी दिनचर्या में सुधार करें|
- हल्का हल्का व्यायाम करें और शरीर को आराम दें|
- स्वास्थवर्धक भोजन का इस्तेमाल करें|
- अपने चिकित्सक से मिलकर इसकी जाँच और ईलाज करवाएं|
- सादा खाना खाएँ|
हेपेटाइटिस डी के लक्षण Symptoms of Hepatitis D
यह हेपेटाइटिस बी के साथ ही जुड़ा हुआ होता है और इन्फेक्शन होते ही यह बीमारी एक गंभीर रूप ले लेती है| यह भी एक संक्रमक बीमारी है जो संक्रमण से फैलती है| इसके सामान्य लक्षण कुछ इस प्रकार से हो सकते हैं-
- बुखार का आना और बदन का तेज दर्द करना|
- पेट में तेज दर्द का होना|
- जी मितलाना और उल्टी का होना|
- आँखें और तवचा के रंग का पीला पड़ जाना|
हेपेटाइटिस डी का उपचार और बचने के उपाय
- सावधानियाँ और परहेज ही इस बीमारी का उपचार है|
- डॉक्टर्स से परामर्श लें|
- साफ़ और छानकर पानी पीना|
- तेलिए पदार्थों का कम सेवन करें|
- इस बीमारी का टिका लगवाएं|
हेपेटाइटिस ई के लक्षण-Symptoms of Hepatitis E
हेपेटाइटिस ई (एचवी) वायरस के कारण होने वाल एक रोग है और गलत खान-खान पान के कारण होता है| इसके कुछ लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं –
- शुरूआती दौर में पेट में दर्द रहने लगता है|
- आँखों और त्वचा का रंग पीला दिखाई देने लग जाता है|
- बहुत तेज बुखार आजाता है|
- इस बीमारी में बार-बार में उल्टी की शिकायत को भी देखा गया है|
हेपेटाइटिस ई का उपचार और बचने के उपाय
- साफ़ और शुद्ध पानी का इस्तेमाल करें|
- समय पर अपना चेकअप करवाएं|
- कम तेल और चिकनाई युक्त खाना खाएं|
- टिका का लगवाएं|
- साफ़ सफाई का ध्यान रखें|
निष्कर्ष
तो दोस्तों “विश्व हेपेटाइटिस दिवस-2024” (World Hepatitis Day-2024) के मौके पर हमने हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचने के उपाय और इसके प्रकार के बारे में विस्तार से समझाया है| उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी|
स्वास्थ्य से जुड़ी नई नई जानकारियों को प्राप्त करने के लिए हमारे blog को फॉलो करें और सेहत के प्रति जागरूक बनें|
अच्छी सेहत ब्लॉग में आपका स्वागत है| मेरा नाम मोहम्मद मुस्तुफा है और मैं एक (मेरी एजुकेशन) बी.पी.टी. (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) और बी.फार्मा (बैचलर ऑफ फार्मेसी) हूँ| अच्छी सेहत ब्लॉग बनाने का मेरा उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य (Health) के प्रति जागरूक करना है और उन्हें सही और स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर जानकारियां उपलब्ध करवाना है|