चेहरे पर कोरियन महिलाओं जैसा ग्लो चाहिए तो करें ये 4 ब्यूटी टिप्स को फॉलो

Korean Beauty Tips in Hindi: कोरियन महिलाओं की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है और लोग उनके ब्यूटी टिप्स को बहुत ज्यदा फॉलो करते हैं| इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको (Korean beauty hacks for summer) इस मानसून के मौसम में चेहरे पर निखार लाने और बेदाग त्वचा के लिए 4 Korean beauty tips के बारे में बताएँगे जिनको अगर आप फॉलो करते हैं तो चेहरे पर बाहुत अच्छा ग्लो देखने को मिलेगा|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जैसे ही गर्मियां शुरू होती है, चेहरे की त्वचा धुल-मिट्टी और धूप के कारण ख़राब होने लगती है| जिसके कारण चेहरे की रौनक ख़त्म हो जाती है और चेहरा भद्दा नज़र आने लगता है| चेहरे की चमक और इलास्टिसिटी बरकरार रखने के लिए Korean Beauty Tips को अवश्य ही फॉलो करना चाहिए|

चेहरे पर जमी गंदगी और धूप के कारण आई टैनिंग को हटाने के लिए आप घर पर ही कोरियन ब्यूटी टिप्स (Korean Beauty Tips in Hindi) को फॉलो करके अपने चेहरे की त्वचा को चमकदार बना सकते हैं| लड़कियों के लिए (Beauty tips for girls) ये ब्यूटी टिप्स बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं|

स्किन केयर रूटीन में फेस स्टीम एक अच्छा आप्शन है| गर्मियों में ज्यादातर लोग चेहरे पर फेस स्टीम करने से बचते हैं लेकिन चेहरे पर जमी गंदगी को दूर करने के लिए और चेहरे पर ग्लो के लिए फेस स्टीम बहुत अच्छी चीज है|

चेहरे पर फेस स्टीम करने से चेहरे का ब्लड फ्लो अच्छा होता है और पोर्स के अंदर का ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है और चेहरे का एक्स्ट्रा आयल भी बाहर निकल जाता है जिसके कारण त्वचा ऑयली दिखाई नहीं देती है|

चेहरे पर मौजूद डेड सेल्स को बाहर निकालने के लिए रोजाना 10 से 15 मिनट अपने फिंगर टिप्स की मदद से चेहरे पर मसाज करना चाहिए| चेहरे पर की गई मसाज के कारण आपके फेस पर ब्लड फ्लो अच्छा रहता है और एजिंग भी नहीं आती है|

चेहरे पर कील मुहांसों को दूर रखने और झुर्रियों से बचने के लिए एक्सफोलिएशन करना बहुत ही आवश्यक है| एक्सफोलिएशन करने के लिए आप माइल्ड एक्सफोलिटर (exfoliator) का उपयोग करना चाहिए| इसे चेहरे पर कुछ देर सर्कुलर मोशन में घुमाकर चेहरे को क्लीन कर लें| चेहरे को साफ़ करने के लिए साफ़ कॉटन को गुनगुने पानी में भिगोकर साफ़ कर लें| इसके कारण चेहरे का ग्लो बढ़ेगा|

त्वचा को खूबसुरत और चमकदार बनाने के लिए कोरिया के अंदर नींबू के रस का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है| नींबू में पाए जाना वाला विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है| लेमन मास्क इस्तेमाल करने पर चेहरे पर दाग धब्बे कम हो जाते हैं, लेमन मास्क झुर्रियों, डार्क सर्कल और सनबर्न को ठीक करने में सहायता करता है|

Note: प्रिय पाठक यह पोस्ट जानकारी के उद्देश्य से शेयर की गई है| आप अपने चेहरे पर कुछ भी अप्लाई करने से पहले उसकी जाँच कर लें और एक्सपर्ट से उसकी सलाह लें| इस पोस्ट को घरेलू नुस्खों और जानकारियों के आधार पर लिखा गया है|

चेहरे को बेदाग और चमकदार बनाने के लिए आज की इस पोस्ट “Korean Beauty Tips in Hindi” में हमने आपके साथ कोरियन महिलाओं जैसी गोरी और बेदाग़ चमकदार त्वचा प्राप्त करने के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स शेयर किए हैं|

उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी, ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी जानकारी आप पढ़ना पसंद करते हैं तो हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करना ना भूलें ताकि आप तक सभी लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पहुँच सके|

Leave a Comment