Green Tea for Hair: लम्बे और मजबूत बाल चाहिए तो इन 3 तरीके से करें ग्रीन टी का इस्तेमाल

Green Tea for Hair: ग्रीन टी कैटेचिन से भरपूर होती है जो की सुजन-रोधी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण जानी जाती है| ग्रीन टी का इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाने और इन्हें झड़ने से रोकने के लिए भी किया जाता है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महिलाओं के अंदर लम्बे बालों का होना आकर्षण का केंद्र माना जाता है और लंबे बाल महिलाओं पर अच्छे भी लगते हैं| हर महिला का ये सपना होता है की उनके सर के बाल काले, मजबूत और घने बने| लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको Green Tea for Hair का ऐसा इस्तेमाल करना बताएँगे जिसके आपके बेजान हुए बालों में फिर से जान आ जाएगी|

आप की जानकारी के लिए बता दें की ग्रीन टी सिर्फ एनर्जी और मोटापा ही कम नहीं करती बल्कि ये आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है और यह बहुत आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है| ग्रीन टी के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते हैं और इसके अंदर किसी भी प्रकार का कोई केमिकल मिला हुआ नहीं होता है| इसलिए ग्रीन टी हेयर केयर के लिए भी बहुत अच्छा साबित होता है|

ग्रीन टी के इस्तेमाल से आपके रूखे और बेजान बालों में फिर से जान आ सकती है| आइए जानते हैं ग्रीन टी के क्या क्या लाभ हैं|

Milk for Skin Benefits: बस जान लें कच्चे दूध और चंदन का इस्तेमाल का सही तरीका, बाख जाएगा जेब का खर्चा
Pimples Ko kaise Hataye: इन 5 उपायों से करें पिंपल्स की छुट्टी, जानिए पूरी डिटेल
Read Also

ग्रीन टी के अंदर पाए जाने वाले कैटचीन एंटी-ऑक्सीडेंट और सुजन-रोधी होती है जो की बालों के रोम को उत्तेजित करके बालों को झड़ने से रोकती है और उनकी ग्रोथ बढाती है|

ग्रीन टी के अंदर मौजूद विटामिन बी,(पैन्थेनॉल) और पोलीफेनोल सर की त्वचा (स्कैल्प)को न्यूट्रीशन देते हैं और बालों को जड़ों से मजबूत करते हैं| जिससे बालों का झड़ना का हो जाता है और बाल लंबे होते हैं|

ग्रीन टी के अंदर प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो सर के अंदर होने वाली खाज खुजली और रुसी से छुटकारा दिलाती है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है|

1. ग्रीन टी से बालाओं को धोना
  • दो कप पानी के अंदर दो कप ग्रीन टी बैग को डालें|
  • 15 से 20 मिनट इस पानी को उबाल लें| टी बैग को निकाल कर चाय को रूम टेम्परेचर पर ठंडा करें|
  • शैम्पू लगाने के बाद बालों के अंदर ग्रीन टी को लगाएं और स्कैल्प के अंदर हलकी मसाज करें|
  • 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें|
2. शहद और ग्रीन टी हेयर मास्क
  • ग्रीन टी को 10 से 15 मिनट उबाल कर इसे ठंडा कर लें|
  • इस ठंडे हुए ग्रीन टी के पानी के अंदर दो चम्मच शहद को मिला लीजिए|
  • शहद और ग्रीन टी के मिक्सर से तैयार हुए मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प में 20 से 25 मिनट लगा कर रखें|
  • और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें| आपको बालों में नई ताजगी महसूस होगी|
3. नारियल तेल और ग्रीन टी का हेयर मास्क
  • आधे कप नारियल तेल को गर्म करें|
  • इसके अंदर दो टी बैग को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और उसके बाद टी बैग को बाहर निकाल कर तेल को ठंडा होने दें|
  • ठंडा होने के बाद इस तेल को बालों में लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद ठंडे पानी से धो लें|
नोट: यह लेख जनरल जानकारी और घरेलू नुस्खों के आधार पर लिखी गई है| अगर आप कहीं भी सेहत से जुड़ी जानकारी पढ़ते हैं तो उसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार उसे जाँच लें और एक्सपर्ट से उस बारे में संपर्क करें|

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको “Green Tea for Hair” के बारे में बताया के किन तीन तरीकों को इस्तेमाल करके आप अपने बालों में जान ला सकते हैं| अगर आज की ये जानकारी आपको पसंद आई तो इसे शेयर करें और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही नई नई जानकारियों के लिए हमारे अकाउंट को फॉलो करें|

Leave a Comment