Diabetes Symptoms: अगर आँखों में दिखने लगे ये 5 बदलाव तो समझ लेना ये है डायबिटीज के लक्षण

Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक बहुत ही जटिल बीमारी है जिससे अगर ये एक बार किसी को लग जाए तो फिर इससे पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं और ये शरीर के बहुत सारे अंगों को प्रभावित करती है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

डायबिटीज इंसानों में होने वाला एक ऐसा रोग है जिसके होने के बाद इंसान के खाने-पीने की आदतें बंद हो जाती है और हर चीज को सोच समझकर खाना पड़ता है जिससे के शरीर के अंदर ब्लड शुगर लेवल ना बढ़ जाए|

डायबिटीज हमारे शरीर के अंदर शरीर के द्वारा उत्पन्न होने वाले इंसुलिन हार्मोन का शरीर के अंदर जब उपयोग नहीं होता है तब उत्पन्न होती है| इंसुलिन मानव शरीर में उत्पन्न होने वाला एक हार्मोन है जो शरीर के अंदर ब्लड शुगर को सेल्स में भेजने में सहायक होता है| भारत की बात करें तो यहाँ सबसे अधिक शुगर के मरीज है इसलिए भारत को शुगर (डायबिटीज) की राजधानी कहा जाता है|

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के विभिन्न अंगों पर अपना असर दिखाती है| ऑंखें भी उनमें से एक है| इसके कारण हमारी आँखों के अंदर कई तरह के बदलाव नज़र आने लगते हैं|

अगर आपको भी अपने शरीर और आँखों में बदलाव नज़र आने लगा है तो ये शरीर के लिए कोई अच्छे संकेते नहीं हैं| आज की इस पोस्ट में हम आपको Diabetes Symptoms के बारे में बताने वाले हैं जो की हमारी आँखों में नज़र आते हैं|

Read Also:Heart Attack Symptoms in Hindi: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत

अगर आपकी आँखों के अंदर कुछ बदलाव नज़र आने लगे तो समझ जाए ये प्री डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं| जिसके कारण अब आपकी आंखे सामान्य से अलग दिखने लगी है| तो आइए जानते हैं उन पाँच लक्षणों के बारे में|

अगर अचानक से आपकी आँखों में दर्द रहना शुरू हो गया है तो ये डायबिटीज रेटिनोपैथी का संकेत हो सकता है| जो की हमारी आँखों की ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है|

डायबिटीज होने पर आँखों की मसल्स पर भी असर पड़ता है और इससे आँखों की नसों को नुकसान हो सकता है| जिससे की आँखों से देखने में परेशानी होती है और धुंधला दिखाई देने लग जाता है| यह स्थाई रूप से भी हो सकता है और अस्थाई रूप से भी हो सकता है|

डायबिटीज (diabetes Symptoms) का आँखों में असर पड़ने के कारण एक बदलाव ये भी एक रंगों को पहचाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| इसके कारण रंग कम चमकीले और फीके दिखाई देने लग जाते हैं|

डायबिटीज के कारण आंखे सुखी रहने लग जाती है जिसके कारण आँखों में खुजली होना सामान्य बात है|

डायबिटीज के कारण आँखों में थकान और सरदर्द रहने लगता हैं क्यूंकि इस बीमारी के कारण आँखों की मसल्स को अधिक मेहनत करनी पड़ती है|

अगकर आपको अपनी आँखों के रंगों में कोई बदलाव दिखाई देता है तो आपको तुरंत किसी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए| हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही सही नहीं होती इससे आगे चलकर शरीर को गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है|

नोट: प्रिय पाठकों यह जानकारी हमने सामान्य ज्ञान, अपने अनुभवों और घरेलू नुस्खों के आधार पर शेयर की है| यह जानकारी सिर्फ आपको आपके हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए लिखी गई है| हेल्थ से जुड़ी जानकारी आप कहीं भी पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरुर लें|
निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने आपको Diabetes Symptoms के अंदर आँखों में होने वाले पाँच बदलाव के बारे में बताया है| उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी| ऐसी ही नई नई हेल्थ से जुड़ी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए अच्छी सेहत ब्लॉग को फॉलो करना ना भूलें|

Leave a Comment