Benefits of Morning Walk: रोज सुबह पैदल चलने से शरीर को होते हैं ये 8 फायदे|

Benefits of Morning Walk: पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है| रोजाना पैदल चलने से आपका शरीर कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने से बच जाता है| रोजाना सुबह morning walk करने से दिल की बिमारियों, शुगर और मोटापे जैसी बीमारी कंट्रोल में रहती है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसलिए मोर्निंग वाक को अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल कर लें यह आपको हमेशा फीट रखेगी और बहुत सी बीमारियों से सुरक्षित रखेगी| इसलिए आज की इस पोस्ट में मैं आपको विस्तार से बताऊंगा की रोजाना सुबह सुबह पैदल (benefits of early morning walk) चलने से शरीर को क्या क्या लाभ मिलते हैं और शरीर किन बीमारियों से सुरक्षित रहता है|

अगर आप अपनी फिटनेस को अच्छा रखना चाहते हैं और आप चाहते हैं की आपका शरीर बीमार ना पड़ें तो इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में सुबह की वाक को शामिल जरुर करें| अगर आपने रोजाना सुबह सुबह वाक करना शुरू कर दिया तो यकीन मानिय बहुत जल्द आपका शरीर आपको पहले से ज्यादा स्वस्थ और फीट नज़र आने लगेगा|

रोजाना सुबह सुबह पैदल चलने से सिर्फ आपका तन ही नहीं आपका मन भी खुश रहेगा| सुबह सुबह की ताज़ी हवा आपके मूड को अच्छा कर देगी और आप पुरे दिन अपने शरीर में एनर्जी महसूस करेंगे|

यह भी देखें
Yoga Memory Enhancement: भूलने की बीमारी से हैं परेशान, तो इन 5 योगा से करें अपनी याददाश्त को तेज
Heart Attack Symptoms in Hindi: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत
Read Also

सुबह सुबह की गई सेर आपको फिजिकली ही नहीं बल्कि आपको मैंटली भी स्ट्रोंग रखती है| इससे आपके दिमाग को मजबूती मिलती है| अगर आप मोर्निंग वाक करना चाहते हैं तो रोजाना करीब 20 से 30 मिनट इसे जरुर करें| आइए जानते हैं रोजाना सुबह सुबह (benefits of walking daily in morning) से शरीर को क्या क्या लाभ पहुँचते हैं|

रोजाना सुबह सुबह की गई सेर आपको बहुत से तरीकों से लाभ पहुंचती है-

लग-भाग सभी एक्सपर्ट ये बताते हैं की रोजाना सुबह-सुबह पैदल चलना दिल की बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| इससे शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल कंट्रोल होता है| इससे आपके दिल के कार्य करने की क्षमता में सुधार आता है और दिल की सेहत भी अच्छी होती है|

रोजाना की गई मोर्निंग वाक (benefits of morning walk) शरीर के अंदर बढ़ते हुए फैट को कम करने में भी बहुत फायदेमंद साबित होता है| रोजाना सुबह सुबह की गई वाक से शरीर के अंदर जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है और इससे मोटापा घटाने में मदद मिलती है|

अगर आपको ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है| आप रोजाना सुबह सुबह पैदल चलकर ब्लडप्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे आपका रक्त संचार भी बेहतर होगा|

सुबह जल्दी उठकर सेर पर निकल जाने से आपका मूड अच्छा होता है| सुबह की ताज़ा हवा आपके मूड को अच्छा बनाती है जिसके कारण स्ट्रेस भी कम होता है|

रोजाना सुबह सुबह की गई सेर आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करती है जिसके कारण शरीर में इंसुलिन प्रयाप्त मात्रा में बनता है और डायबिटीज कंट्रोल में रहती है|

रोजाना मोर्निग वाक (benefits of morning walk) करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती और ताजगी महसूस होती है, और शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है|

अगर आप ख़राब पाचनतंत्र से झुझ रहे हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करके रोजाना सुबह सुबह की वाक को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए| इससे आपका डाईजेशन सिस्टम मजबूत होगा और आपको कब्ज़, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा|

अगर आपको नींद सही से नहीं आती है और आप चिडचिडापन के शिकार हो गए हैं तो मोर्निंग वाक आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है| सुबह की गई मोर्निंग वाक से रात को नींद अच्छी आती है|


सुबह सुबह कितना चलना चाहिए?

यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है, अगर अभी आप जवान है और 20 से 30 की उम्र के हैं तो आपको रोजाना करीब 12000 कदम जरुर चलना चाहिए और जो लोग 30 से 50 के हैं तो उनके लिए 1000 कदम चलना अच्छा है|


रोज सुबह कितनी देर तक चलना चाहिए?

ज्यादातर शौध और अध्यन से यही पता चलता है की रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट तक मोर्निंग वाक करना जरुरी है|


सुबह सुबह टहलने से क्या फायदा होता है?

रोजाना सुबह सुबह टहलने से फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है| रोजाना वाक करने से दिल की बीमारी, बढ़ता कोलेस्ट्रोल, ब्लडप्रेशर, मोटापे जैसी बीमारी में बहुत फायेदा होता है|


क्या खाली पेट चलना सबसे अच्छा है?

अध्यनों से पता चलता है की खाली पेट चलने से इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है और इससे मधुमेह के रोगियों को बहुत लाभ पहुँचता है| साथ ही दिल की बीमारियों में भी लाभदायक होता है|

सुबह-सुबह की गई वाक से शरीर को बहुत ज्यादा लाभ होते हैं| इसलिए अगर आप मोर्निंग वाक नहीं करते हैं तो रोजाना सुबह करीब 25-30 मिनट की सेर जरुर करें इससे आपका शरीर हमेशा फीट रहेगा| उम्मीद है आपको आज की ये पोस्ट Benefits of Morning Walk पसंद आई होगी| हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए ब्लॉग को फॉलो करना ना भूलें|

    Leave a Comment