Pimples Ko kaise Hataye: इन 5 उपायों से करें पिंपल्स की छुट्टी, जानिए पूरी डिटेल

Pimples Ko Kaise Hataye आज की इस पोस्ट में हम आपको पिंपल्स हटाने के पाँच घरेलू उपाय के बारे में बताएँगे जिनको अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप भी अपने चेहरे पर पिंपल्स की समस्या को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए ये पोस्ट बहुत ही ख़ास होने वाली है| मुझे पता है आप अपने चेहरे को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित है और pimples का ईलाज करना चाहते हैं जिससे आपका चेहरा भद्दा ना लगे|

साथ ही हम आपको कुछ ऐसे सुझाव भी देंगे जिसकी मदद से आप भविष्य में पिंपल्स जैसी problems का face ना करें| तो चलिए पहले जानते हैं पिंपल्स के बारे में आखिर ये चेहरे पर क्यूँ निकल आते हैं?

पिंपल्स क्या हैं (What is Pimples) –

पिंपल्स (Pimples Ko Kaise Hataye) एक सामान्य स्किन इन्फेक्शन है जो हमारे चेहरे पर तेल की ग्रंथियों में जब ज्यादा मात्रा में तेल इकठ्ठा होने लग जाता है और वो चेहरे की स्किन पर मौजूद रोम छिद्रों से जब बाहर नहीं निकल पाटा है तो हमारे चेहरे पर छोटी छोटी कील या फुंसियाँ होने लग जाती है|
इन्हीं फुंसियों को पिम्पल्स या मुहाँसे कहते हैं| 

Chia Seeds in Hindi: ये है चिया सीड्स के सेवन करने का सबसे बेस्ट तरीका, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

हर व्यक्ति के चेहरे पर ये अलग अलग प्रकार की होती है, किसी के चेहरे पर कम तो किसी के बहुत ज्यादा निकल आती है| कभी कभी ये आकर में बहुत ज्यादा बड़ी होती है तो कभी कभी बहुत छोटी और कम दर्द करने वाली होती है|

पिंपल्स होने के कारण (Pimples Hone Ke karan)

पिंपल्स(Pimples Hone Ke karan) मुख्यतः स्किन के इन्फेक्शन के कारण होता है, जब चेहरे पर मौजूद तेल की ग्रंथियों से जब ज्यादा तेल निकलने लग जाए और वो अंदर ही जमने लग जाए तो चेहरे पर मुहाँसे निकल आते हैं| पिंपल्स होने के कारण में से कुछ कारण मुख्य है-

  • युवावस्था में हार्मोन के बदलाव के कारण भी चेहरे पर मुहाँसे निकल आते हैं|
  • चेहरे पर तेल  की ग्रंथियों में ज्यादा तेल का बनना और उनका जमना|
  • चेहरे की सही तरीके से सफाई का नहीं होना और धुल मिट्टी का ज्यादा जमना|
  • चिंता और तनाव भी चेहरे पर pimples hone ke karan हो सकते हैं|

पिंपल्स को कैसे हटाएँ ? (Pimples Ko Kaise Hataye) 

Pimples treatment के लिए अगर आप तरह तरह के उपाय करके थक गए हैं तो हम आपको (Pimples Ko Kaise Hataye)पिंपल्स से बचने के लिए कुछ सुझाव देने वाले हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और भविष्य में भी आपको इस तकलीफ़देह समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा| तो आई देखते हैं पिंपल्स से बचने के आखिर क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं|

चेहरे की सही तरीके से सफाई का नहीं होना भी चेहरे पर कील मुहाँसे निकलने का कारण बन जानते हैं, इसलिए आप जब भी बाहर से घर पर आएं तो अपने चेहरे की ठीक से सफाई करें और साफ़ कपड़े इस को पौंछे ताकि बैक्टीरिया आपके चेहरे पर ना रहें|

अपने खाने में संतुलित और पौष्टिक आहार लें, विटामिन ई, विटामी सी, विटामिन ए युक्त डाइट आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हैं, इसलिए अपने खाने में इन्हें शामिल करें और फ़ास्टफूड्स और ज्यादा तला भूना खाना खाने से बचें|

ये तो आप सभी जानते हैं की एक healthy diet के साथ योगा और एक्सरसाइज भी अच्छी सेहत का राज है, इसलिए चेहरे के कील-मुहांसों के लिए योगा और एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन लाइफस्टाइल में जरुर शामिल करें|

ज्यादा तनाव ना लें और खुद को स्ट्रेस free रखें, चिंता या तनाव सिर्फ चेहरे पर पिंपल्स ही नहीं बल्कि शरीर में और भी बहुत सी बीमारियाँ पैदा कर देतीं हैं, इसलिए खुद को स्ट्रेस से दूर रखें और खुद को healthy रखें|

pimples ko kaise hataye

ऊपर दिए गए सुझावों को आप अगर फॉलो करेंगे तो आपको अपनी स्किन में अच्छा result देखने को मिलेगा| लेकिन साथ ही हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप आसानी से अपने चेहरे को pimples free बना सकते हैं|

नींबू एंटी-ऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है, साथ ही ये आपके पाचनतंत्र को सही रखता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है| आपको नींबू के रस को सिर्फ चेहरे पर ही नहीं लगाना है बल्कि इसको सलाद या Lemon Water के तौर पर भी इस्तेमाल करना है|

मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का लेप बनाकर आप दो से तीन घंटे अपने चेहरे पर लगा रहने दें और उसके बाद इसे साफ़ पानी से धों लें| कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर ग्लो आजाएगा और दाग धब्बे भी हट जाएंगे और मुहाँसे निकलने बंद हो जाएंगे|

आपने शहद को सिर्फ मोटापा घटाने के उपाय में इसे खाली पेट नींबू पानी के साथ इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है|

शहद को आप ग्लिसरीन और कच्चे दूध के साथ पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर दो से तीन घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें और उसके बाद साफ़ पानीं से धो लें, इसे आपके चेहरे पर चमक भी आएगी और कुछ ही दिनों में pimples भी गायब हो जाएँगे|

एलोवेरा के बहुत सारे आयुर्वेदिक लाभ हैं और इसे बहुत सारी बीमारियों में अलग अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है| एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल दोनों गुण पाएं जाते हैं, इसके नियमित इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के पिंपल्स और दाग धब्बों को हटा सकते हैं|

एलोवेरा को ऊपर से छिल कर आप इसके पल्प को निकाल कर उसकी जेल बना लें इसके बाद इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और रात भर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा रहने दें| इस पेस्ट की धीरे धीरे अपने चेहरे पर मसाज करें और सुबह उठकर धों लें|

नीम के अन्दर भी बहुत एंटी-एजिंग और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कील मुहांसों के लिए रामबाण उपाय है| इसके लिए आप नीम की कच्ची पत्तियों को तोड़ कर उनको पीस लें और पेस्ट बना लें उसके बाद चेहरे को साफ़ सा धोकर इस पेस्ट को लगा लें|

दो से तीन घंटे इस पेस्ट को लगाकर रखें और उसके बाद चेहरा साफ़ पानी से धों लें और उसपर ऊपर से कुछ भी ना लगाएं| आपके चेहरे के पिंपल्स के निशान भी और पिंपल्स भी धीरे धीरे कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे|

आपने अकसर शादी ब्याह में हल्दी को उबटन के तौर पर इस्तेमाल करते तो जरूर देखा होगा के ये रंग को किस प्रकार निखरती है और चेहरे पर चमक लाती है, लेकिन ये सिर्फ चेहरे को चमकाने के लिए ही नहीं है इसके अन्दर मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण कील और मुहांसों से भी बचाता है|

आप एक चम्मच हल्दी ले उसके अन्दर दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच ग्लिसरीन को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसको चेहरे पर लगा लें| चार से छ घंटे इसे लगा रहने दें और फिर इसको साफ़ पानी से धो लें| आप देखेंगे के आपके चेहरे पर सिर्फ चमक ही नहीं बल्कि जो दाग धब्बे हैं वो भी हलके पड़ रहे हैं, और मुहाँसे भी ख़त्म हो रहे हैं|

Note: ऊपर बताई गई किसी भी चीज से अगर आपको एलर्जी है तो इस्तेमाल ना करें|

पिंपल्स को तुरंत गायब कैसे करें?

आपने internet पर पिंपल्स को तुरंत गायब करने के कई सारे घरेलू उपाय देखें होंगें लेकिन में आपको बता दूँ पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम को एक मिनट में ठीक नहीं किया जा सकत है|

5 मिनट में पिंपल को कैसे हटाए?

इसका जवाब भी वही है जो ऊपर दिया गया है, आप किसी भी तरह से how to remove pimple over a night या सिर्फ पाँच मिनट में इन्हें remove नहीं कर सकते हैं|

पिंपल्स किसकी कमी से होता है?

पिंपल्स ट्रीटमेंट में अकसर विटामिन ए को इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए ये मान सकते हैं की ये विटामिन ए की कमी से होता है साथ ही इसके दूसरे कई कारण भी हो सकते हैं|

पिंपल का सबसे अच्छा ईलाज क्या है?

पिंपल्स ट्रीटमेंट के लिए आपको एक अच्छी डाइट लेनी चाहिए, चेहरे की साफ़ सफाई का ध्यान रखें साथ ही योग और एक्सरसाइज भी इसमें बहुत फायदेमंद हैं|

पिंपल्स पर हल्दी लगाने से क्या होता है?

हल्दी के अंदर मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण चेहरे के कील मुहांसों के लिए रामबाण मानी जाती है| इसको लगाने से पिंपल्स होना बंद हो जाते हैं और चेहरे पर निखार आता है|

ऊपर दिए गए सुझाव और घरेलू उपचार की मदद से आप अपने पिंपल्स को ठीक कर सकते हैं, इसके लिए आपको एक अच्छी डाइट और खान पान का भी ध्यान रखना है| अगर problem ज्यादा बढ़ गई है तो किसी स्किन स्पेशलिस्ट से जरुर परामर्श लें|

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी “पिंपल्स को कैसे हटाएँ” (Pimples Ko Kaise Hataye) आपको पसंद आई होगी| हेल्थ से जुड़ी नई नई जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें|

Leave a Comment